कैबिनेट बैठक शुरू
देहरादून|मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में महिलाओं, किसानों और आम बिजली उपभोक्ताओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है। सरकार का फोकस पूर्व में की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर निर्णय लेने पर है।
बैठक के प्रमुख संभावित बिंदु
-
महिला सशक्तिकरण: बैणी-भुली योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं को आर्थिक प्रोत्साहन राशि देने पर विचार संभव है।
-
बिजली बिल में राहत: किसानों और सामान्य उपभोक्ताओं के बिजली बिलों के विलंबित भुगतान पर लगने वाले सरचार्ज को माफ करने का निर्णय लिया जा सकता है।
-
किसान व अन्य मुद्दे: किसानों से जुड़े अहम प्रस्तावों के साथ-साथ मुख्यमंत्री की पुरानी घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने पर भी मुहर लग सकती है।
आज की कैबिनेट बैठक से स्वयं सहायता समूहों, किसानों और बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
