उत्तराखंड लोक सेवा आयोग
देहरादून |सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 11 भर्तियों का प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके साथ ही कई अहम परीक्षाओं का रास्ता साफ हो गया है और अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।
आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के अनुसार, यह परीक्षाएं इस महीने से लेकर अगले वर्ष जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। हालांकि, यह संभावित समय-सारिणी है और भविष्य में आवश्यकतानुसार तिथियों में बदलाव संभव है। कैलेंडर में पीसीएस, लोअर पीसीएस, प्रवक्ता, वैयक्तिक सहायक, कर एवं राजस्व निरीक्षक, पशु चिकित्साधिकारी, समीक्षा अधिकारी और जेई समेत कई भर्तियों की तिथियां शामिल हैं।
प्रस्तावित परीक्षा तिथियां
| भर्ती परीक्षा का नाम | प्रस्तावित परीक्षा तिथि |
| पीसीएस प्री परीक्षा | 29 नवंबर 2026 |
| इंटर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती (कला) | 06 दिसंबर 2026 |
| लोअर पीसीएस प्री परीक्षा | 27 दिसंबर 2026 |
| हाईकोर्ट वैयक्तिक सहायक भर्ती | 06 जनवरी 2027 |
| प्रवक्ता इंटर कॉलेज (गृह विज्ञान) | 30 जनवरी 2027 |
| कर एवं राजस्व निरीक्षक भर्ती | 25 अप्रैल 2027 |
| पशु चिकित्साधिकारी भर्ती | 01 व 02 मई 2027 |
| सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा | 08 मई से 14 मई 2027 |
| समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी प्री परीक्षा | 30 मई 2027 |
| समीक्षा अधिकारी लेखा, सचिवालय सेवा | 06 जून 2027 |
| कनिष्ठ अभियंता मुख्य परीक्षा | 26 जून से 01 जुलाई 2027 |
