सड़क धंसने से लगा जाम
ऋषिकेश:मनसा देवी फाटक के पास आज अचानक सड़क धंस गई, जिसके चलते वहां ईंटों से भरा एक ट्रक फंस गया। सड़क के बीचों-बीच ट्रक फंसने से इलाके में कई घंटों से भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क की मरम्मत की मांग लंबे समय से की जा रही है। सड़क पर अक्सर पानी बहता रहता है और इसकी जर्जर हालत के कारण दोपहिया वाहन चालक कई बार दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचते हैं। लोगों के अनुसार, सड़क की मरम्मत पहले भी कई बार कराई जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
