सीएम धामी
उत्तरकाशी:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील स्थित अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंच गए हैं।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री अग्निकांड प्रभावित गांव का स्थलीय निरीक्षण कर आग से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। इसके साथ ही वे पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जानेंगे और प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी लेंगे।
