सीएम धामी
देहरादून | विश्व बाघ दिवस के अवसर पर उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की।
इस दौरान सिंगल यूज़ प्लास्टिक से पर्यावरण और वन्यजीवों को होने वाले नुकसान पर गहन चिंतन किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस गोष्ठी से देश-दुनिया में पर्यटकों और श्रद्धालुओं को कड़ा संदेश जाएगा। उन्होंने अपील की कि जब लोग देवभूमि के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर पहुंचें, तो सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें और कचरा न फैलाकर पर्यावरण संरक्षण में सरकार का सहयोग करें। इसके साथ ही, राज्य में प्लास्टिक प्रतिबंध को बढ़ावा देने के लिए युवाओं के वास्ते विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। सरकार पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
