जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान
देहरादून | बरसात के मौसम को देखते हुए देहरादून प्रशासन शहर के जर्जर और गिरासू भवनों को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते इन खतरनाक भवनों के ढहने का खतरा लगातार बना हुआ है।
देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जानकारी दी है कि जनपद में कुल 23 ऐसे भवनों को चिन्हित किया गया है, जो बेहद जर्जर अवस्था में हैं और कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने इन चिन्हित भवनों को जल्द से जल्द ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, संबंधित विभागों को इन खतरनाक इमारतों के आसपास एहतियातन सुरक्षा प्रबंध पुख्ता करने के भी आदेश दिए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।
