रक्तदान शिविर
- RIMS कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित: छात्र-छात्राओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान
-
मानवता की मिसाल: जैनम जीविका फाउंडेशन और RIMS कॉलेज की पहल से बचाई जाएगी जरूरतमंदों की जिंदगी
देहरादून: शहर के RIMS कॉलेज में जैनम जीविका फाउंडेशन के तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाते हुए बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की डायरेक्टर शिप्रा ठाकुर ने कहा कि कॉलेज प्रशासन की ओर से समय-समय पर ऐसे सामाजिक और जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किया गया रक्तदान किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में एक अत्यंत अहम भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर जैनम जीविका फाउंडेशन के स्टेट हेड प्रदीप बिष्ट सहित कॉलेज प्रशासन के तमाम अन्य शिक्षकगण और कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
ये भी पढ़े :शुद्धिकरण विवाद के बाद सुर्खियों में हल्द्वानी का 150 साल पुराना मैदान
