तीलू रौतेली पुरस्कार 2026
देहरादून: प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं के लिए प्रतिष्ठित ‘तीलू रौतेली पुरस्कार’ की सूची जारी कर दी गई है। इस बार राज्य की 13 महिलाओं को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है। इसके साथ ही 35 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कार वितरण समारोह आगामी 8 अगस्त को संस्कृति विभाग के हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित सभागार में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चयनित महिलाओं को सम्मानित करेंगे। आपको बता दें कि महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और किशोरियों के लिए वर्ष 2006 से इस पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। इस बार पुरस्कार के लिए कुल 217 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद 13 महिलाओं के नामों पर मुहर लगी है।
तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित होने वाली 13 महिलाओं की सूची:
-
श्वेता बधानी (उत्तरकाशी): सामाजिक क्षेत्र
-
पुष्पा फर्त्याल (अल्मोड़ा): संस्कृति एवं कला
-
दया दानू (बागेश्वर): समाज सेवा
-
नंदा सती (चमोली): संगीत
-
रितिका बगोली (चंपावत): पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा
-
नीतू रानी (देहरादून): शिक्षा एवं बहादुरी
-
वैशाली शर्मा (हरिद्वार): समाज सेवा
-
लतिका (नैनीताल): खेल
-
प्रियंका पंत थपलियाल (पौड़ी गढ़वाल): खेल, समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण
-
कलावती देवी (पिथौरागढ़): सामाजिक कार्य
-
दुर्गा देवी (रुद्रप्रयाग): समाज सेवा
-
सरिता कोठियाल (टिहरी गढ़वाल): सामाजिक क्षेत्र
-
पुष्पा देवी (उधम सिंह नगर): दिव्यांग खेल
