गौकशी मामला
रुड़की |झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठरदेवा शेख गांव में तीन महीने पहले नाले में मिले गोवंश के अवशेषों का मामला अब एक विस्फोटक मोड़ ले चुका है। इस मामले में अब सीधे तौर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ का नाम सामने आने से प्रदेश की सियासत और कानून व्यवस्था में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने कैमरे के सामने सनसनीखेज आरोप लगाया है कि गांव में एक शादी समारोह के दौरान बड़ी संख्या में गोवंश की हत्या कर मांस परोसा गया था।
3 महीने पुराना मामला, अब हुआ बड़ा खुलासा
विदित हो कि करीब तीन महीने पहले गांव के पास एक नाले से भारी मात्रा में गोवंश के अवशेष बरामद हुए थे। उस समय जमकर हंगामा हुआ था, लेकिन पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुँच पाई थी। अब ग्रामीणों ने खुलासा किया है कि गांव की एक शादी में दावत के लिए 10 से ज्यादा गायों का कटान किया गया था। आरोप है कि सत्ताधारी दल के एक बड़े नेता का संरक्षण होने के कारण अब तक इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही थी।
हिंदू संगठनों में आक्रोश, पुलिस ने तेज की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। संगठनों ने इसे आस्था पर सीधा प्रहार बताते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। मामले की गंभीरता और राजनीतिक संलिप्तता के आरोपों को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी बैकफुट पर है। अधिकारियों का कहना है कि नए सिरे से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
सियासी गलियारों में हड़कंप
सत्ताधारी दल के पदाधिकारी का नाम आने से विपक्षी दलों को भी सरकार को घेरने का मौका मिल गया है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या ‘जीरो टॉलरेंस’ का दावा करने वाली सरकार अपने ही नेता पर कठोर कार्रवाई करेगी? फिलहाल, पूरे गांव में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
ये भी पढ़े : निजी अस्पताल में आंख के इलाज के दौरान मरीज की मौत
