एनएसयूआइ ने तीन कॉलेजों में प्रत्याशी घोषित
देहरादून। छात्रसंघ चुनाव को लेकर दून के महाविद्यालयों में सियासी हलचल तेज हो गई है। NSUI ने तीन प्रमुख कॉलेजों में अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। डीएवी पीजी कॉलेज और डीबीएस पीजी कॉलेज में संगठन ने अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि एमकेपी पीजी कॉलेज में अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए पूरा पैनल घोषित किया गया है।
NSUI के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया।
तीन कॉलेजों में प्रत्याशी घोषित
डीएवी पीजी कॉलेज: अध्यक्ष पद के लिए सौरभ सेमवाल को प्रत्याशी बनाया गया है।
डीबीएस पीजी कॉलेज: अध्यक्ष पद पर अभिनव कफलिया को मैदान में उतारा गया है।
एमकेपी पीजी कॉलेज: अध्यक्ष पद के लिए प्राची शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर मोनिका, सहसचिव पद पर संजना, महासचिव पद पर प्रीति, कोषाध्यक्ष पद पर मोनिका रौथान और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR) पद के लिए सलोनी को प्रत्याशी बनाया गया है।
छात्रसंघ चुनाव की तारीख और आगे की चुनावी प्रक्रिया को लेकर कॉलेज परिसरों में गतिविधियां बढ़ने लगी हैं।
