ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के निर्देशों का पालन करते हुए देहरादून पुलिस ने शनिवार रात पूरे जनपद में “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक” के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी से नियम विरुद्ध काम करने वालों और संदिग्धों में हड़कंप मच गया।
समय के बाद खुला मिला बार, संचालक पर कार्रवाई
चेकिंग के दौरान डालनवाला थाना क्षेत्र में स्थित ‘Dynasty क्लब 90 बार’ निर्धारित समय सीमा के बाद भी खुला पाया गया। पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर बार संचालक के खिलाफ 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसके साथ ही देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाने वाले दो व्यक्तियों का भी चालान काटा गया।
नशे में ड्राइविंग करने वालों पर सख्त एक्शन
सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोर्चा खोला। अभियान के मुख्य आंकड़े इस प्रकार हैं:
-
गिरफ्तारी: ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में 35 लोग गिरफ्तार।
-
वाहन सीज: लापरवाही और नियम उल्लंघन पर 38 वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया।
-
जुर्माना: 91 चालान काटकर ₹68,500 का जुर्माना वसूला गया, जबकि 40 गंभीर मामलों को न्यायालय भेजा गया।
600 से ज्यादा लोगों की हुई चेकिंग
पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह घूमने वाले 600 से अधिक लोगों से पूछताछ की। इनमें से 75 संदिग्धों का पुलिस एक्ट में चालान कर ₹18,750 का जुर्माना वसूला गया। वहीं, संतोषजनक जवाब न देने वाले 18 संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है।
“अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।” — एसएसपी, देहरादून
ये भी पढ़े : आयुर्वेदिक चिकित्सा संघ में करोड़ों के गबन का आरोप
