नितिन नवीन
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज बृहस्पतिवार से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला उत्तराखंड दौरा है, जिसे लेकर प्रदेश भाजपा संगठन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अपने इस संगठनात्मक प्रवास के दौरान वह सरकार और संगठन के पेंच कसने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।
नितिन नवीन आज सीधे प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां शाम 6:15 बजे से सबसे पहले कोर कमेटी की बैठक होगी। इसके ठीक बाद वह कैबिनेट मंत्रियों के साथ भी अहम बैठक करेंगे।
तीन दिवसीय दौरे का पूरा शेड्यूल
पहला दिन: बृहस्पतिवार (आज)
-
शाम 6:15 बजे: भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक।
-
इसके बाद: प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ समीक्षा व समन्वय बैठक।
दूसरा दिन: शुक्रवार (महामंथन और संतों से संवाद)
-
सुबह: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार मुलाकात।
-
इसके बाद: पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बी.सी. खंडूड़ी के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शोक संतप्त परिजनों से भेंट करेंगे।
-
सुबह 11:00 बजे: राजपुर रोड स्थित वेलकम होटल में सांसदों और विधायकों के साथ बैठक।
-
दोपहर 2:00 बजे: प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, जिला प्रभारी, सह-प्रभारी और जिला अध्यक्षों के साथ विस्तृत सांगठनिक चर्चा।
-
शाम 4:00 बजे: त्रिस्तरीय स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधियों (महापौर, नगर पालिका/पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों) के साथ संवाद।
-
शाम को: मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी सेल और प्रदेश प्रवक्ताओं की संयुक्त बैठक।
-
देर शाम: ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में शामिल होंगे और संतों के साथ संवाद करेंगे।
तीसरा दिन: शनिवार (बूथ स्तर पर पकड़ और युवा संवाद)
-
सुबह: टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन।
-
इसके बाद: बूथ संख्या 141 के बूथ अध्यक्ष (डाककरा, गढ़ी कैंट) के आवास पर जलपान और बूथ समिति 138 (दुर्गामल्ल मंडल) की बैठक में शिरकत।
-
सुबह 11:00 बजे: सिंघनीवाला स्थित शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे।
-
दोपहर 2:00 बजे: मुख्यमंत्री आवास स्थित ‘मुख्य सेवक सदन’ में युवाओं के साथ ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम।
-
शाम 4:35 बजे: देहरादून एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवानगी।
दौरे के मायने: मिशन आगामी चुनाव और संगठन की मजबूती
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह दौरा उत्तराखंड भाजपा के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। कोर कमेटी से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और फिर संतों से मुलाकात के जरिए वे प्रदेश में संगठन की जमीनी हकीकत को परखेंगे। साथ ही सरकार
ये भी पढ़े : राहुल गांधी का 4 और 5 जून को उत्तराखंड दौरा;गणेश गोदियाल
