उत्तराखंड बोर्ड
UK Board :उत्तराखंड बोर्ड के उन हजारों छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर है, जो इस साल की परीक्षा में सफल नहीं हो पाए। अगर आप एक या दो विषय में फेल हो गए हैं, तो मायूस होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड अब आपको पास होने के लिए एक नहीं, बल्कि पूरे तीन मौके देने जा रहा है।
उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी के अनुसार, हाईस्कूल (10वीं) में दो विषयों और इंटरमीडिएट (12वीं) में एक विषय में फेल होने वाले छात्र-छात्राओं को यह विशेष अवसर मिलेगा। इस साल 10वीं के 8,610 और 12वीं के 14,953 छात्र फेल घोषित हुए हैं, जिन्हें इस नई व्यवस्था से सीधा लाभ मिलेगा।
इतना ही नहीं, जो छात्र पास हैं लेकिन अपने नंबरों से खुश नहीं हैं, उनके लिए भी ‘अंक सुधार परीक्षा’ (Improvement Exam) का रास्ता खुला है। वहीं, अपनी उत्तर पुस्तिका देखने के इच्छुक छात्रों को भी स्क्रूटनी का मौका दिया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया है कि इसके लिए जल्द ही बोर्ड की ओर से फॉर्म भरवाए जाएंगे। तो अपनी तैयारी शुरू कर दीजिए और इस मौके को हाथ से न जाने दें। UK Board :
