भीषण सड़क हादसा
देवप्रयाग:देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में करीब 6 से 7 लोग सवार थे।
हादसे की जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर दौड़े और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। राहत और बचाव कार्य के दौरान रेस्क्यू टीम ने खाई से 5 शवों को बाहर निकाल लिया है, जबकि एक घायल बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है।
