उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित
उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: गोदावरी थपलियाल बनीं कोषाध्यक्ष, पांच नई समितियों का भी गठन
देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की नई कार्यकारिणी और पांच नई महत्वपूर्ण समितियों की घोषणा कर दी है। पार्टी संगठ को धार देने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ युवा चेहरों को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
नई कार्यकारिणी के प्रमुख आंकड़े:
-
प्रदेश कोषाध्यक्ष: गोदावरी थपलियाल
-
प्रदेश उपाध्यक्ष: 24 नेता नियुक्त किए गए हैं।
-
प्रदेश महासचिव: 36 नेताओं को जिम्मेदारी मिली है।
-
प्रदेश सचिव: 107 नए चेहरों को सचिव बनाया गया है।
गठित की गई पांच नई समितियां और उनके प्रमुख:
-
कार्यकारिणी समिति: इसमें गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, करन माहरा, डॉ. हरक सिंह रावत और भुवन चंद्र कापड़ी समेत कुल 41 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।
-
घोषणापत्र समिति: विधायक भुवन कापड़ी को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. प्रेम बहुखंडी संयोजक होंगे, जबकि गुरदीप सिंह सप्पल, सूर्यकांत धस्माना और सुजाता पॉल इसके सदस्य हैं।
-
अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति: इसकी कमान विक्रम सिंह नेगी को सौंपी गई है।
-
एसआईआर समिति: इस समिति के अध्यक्ष मनोज रावत को बनाया गया है।
-
चार्जशीट समिति: इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा करेंगे, तथा मनोज रावत, डॉ. प्रेम बहुखंडी और डॉ. प्रतिमा सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है।
