नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर बोहरागांव ग्रामीण क्षेत्र में उत्तराखण्ड सरकार की योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्र के कोने कोने में पहुँचाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान सड़क और पेयजल सहित कई विकास कार्यों पर जनता की शिकायतों के साथ- साथ क्षेत्र के विकास के लिए क्षेत्रवासियों के अमूल्य सुझावों पर भी अमल किया गया।

बैठक में संगठन की मजबूती, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों ने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता से संवाद कर उनकी विभिन्न समस्याओं को सुना।

विशेष रूप से पेयजल संबंधी समस्याओं के संबंध में मौके पर उपस्थित जल संस्थान के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा शीघ्र समाधान हेतु आश्वस्त किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, हम सभी का दायित्व है कि हम सब मिलकर हमारे पर्यावरण को भी स्वच्छ और सुरक्षित रखें।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री ( पेयजल) दिनेश आर्य,दायित्वधारी भावना मेहरा , मंडल अध्यक्ष सुरेश उप्रेती , ग्राम प्रधान सुरेंद्र बिष्ट , वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हेम आर्या , पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश मेहरा , अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल मंत्री दीवान टम्टा, बुथ अध्यक्ष हरीश गढ़िया , विजय बिष्ट ,संघ स्वयंसेवक गौरव गोस्वामी ,जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवांशु जोशी, नंदन बिष्ट ,रिटायर रेंजर मुकुल शर्मा,पूर्व ग्राम प्रधान बोहरा गांव रमेश जोशी ,महिला मोर्चा मीडिया संयोजक राधा देवी,बल्दिया खान बूथ अध्यक्ष जीवन सिंह मेहरा, सुरेंद्र सिंह, मनोहर लाल , दिलीप सिंह , आई टी संयोजक उज्जवल चन्द्र, लक्ष्मण सिंह, भरत बिष्ट सहित अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण वासीमौजूद रहे।
