ट्रेन
हरिद्वार। त्योहारी सीजन में हरिद्वार और जबलपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के संचालन में बदलाव किया है। रेलवे के नए शेड्यूल के अनुसार अब यह ट्रेन 8 अक्टूबर के बजाय 22 अक्टूबर से संचालित होगी। साथ ही ट्रेन के फेरों की संख्या भी कम कर दी गई है।
