देहरादून। धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले कारगी चौक स्थित डंपिंग ज़ोन में फैल रही बदबू, गंदगी और सड़क पर बिखरे कूड़े की समस्या को लेकर यूकेडी केंद्रीय महामंत्री मीनाक्षी घिल्डियाल ने इसकी सफाई के लिए ज्ञापन प्रेषित किया था जिसके बाद निगम जागा और तत्काल निगम के मेयर सौरभ थपलियाल द्वारा सफाई के निर्देश दिए गए।
मीनाक्षी घिल्डियाल ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि यह सफाई केवल एक दिन की कार्रवाई न होकर प्रतिदिन नियमित रूप से सुनिश्चित की जाएगी, ताकि स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
लेकिन हमारा उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है। जब तक इस कूड़ा ट्रांसफर सेंटर को उचित स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया जाता और क्षेत्र के लोगों को स्थायी समाधान नहीं मिलता, तब तक हमारा संघर्ष पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा।
यह लड़ाई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि स्वच्छ पर्यावरण, जनस्वास्थ्य और नागरिकों के सम्मानजनक जीवन के अधिकार के लिए है।
