समाजवादी पार्टी
देहरादून। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में महान विचारक और समाजवादी नेता स्वर्गीय डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सप्त क्रांति और समाजवाद की प्रासंगिकता पर हुई चर्चा
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद राष्ट्रीय सचिव एस.एन. सचान ने डॉ. लोहिया के जीवन और उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में उत्तराखण्ड को समाजवाद और समाजवादी पार्टी दोनों की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्तराखण्ड की वास्तविक जनक समाजवादी पार्टी ही है। वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में क्षेत्रवाद को समाप्त कर समाजवाद स्थापित करना ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य है, जो केवल सशक्त संगठन निर्माण से ही संभव है।
पार्टी की संस्थापक सदस्य श्रीमती आभा भरतवाल ने डॉ. लोहिया द्वारा प्रतिपादित ‘सप्त क्रांति’ के सिद्धांतों पर विस्तृत चर्चा की। सभा में वंश राज चौहान, पूर्व प्रदेश सचिव सईद अहमद, युवजन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष यादव सहित आयुष रेता नगला, निर्लेश कुमार चौहान, राव शमशाद, कल्याण सिंह, चैतन्य कुमार और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में महिपाल सिंह यादव, मदन ठाकुर, एम.आर. शर्मा, आर.डी. यादव, आर.सी. यादव, हाजी हुसैन अहमद, अनुराग कुकरेती, विजेंदर श्रीवास्तव, दीपक शर्मा और अतुल शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग कर लोहिया जी के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
