रामनगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा कई बार अभियान चलाया जा चुका है लेकिन इसके बावजूद भी अवैध अतिक्रमण से जनता को राहत नहीं मिल पाई है लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण से प्रशासन की पोल भी खुल रही है कोसी रोड इलाके में लगातार बढ़ रही अतिक्रमण से स्कूल बसे भी इसका शिकार हो रही है जिस कारण बच्चे समय पर घर नहीं पहुंच पा रहे हैं इस मामलों को लेकर नगर की कुछ लोगों द्वारा उसे स्कूली बच्चों की परेशानियों को ध्यान में रखकर सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल कर प्रशासन से इस पर संज्ञान लेने की बात कही गई थी इसके बाद प्रशासन ने कोसी रोड एवं भवानीगंज क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाती है लेकिन कुछ स्थानों पर कार्रवाई करने के बाद अतिक्रमणकारी पुनः कब्जा कर लेते हैं जो की गंभीर मामला है उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की समस्या एवं अतिक्रमण के कारण जनता को हो रही परेशानी को गंभीरता से लेते हुए यह अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत कई अतिक्रमणकारियों का समान जप्त करने के साथ ही जुर्माना वसूलने की भी कार्रवाई की गई है उन्होंने बताया कि अब अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी रहेगा।

