रामनगर में मंगलवार शाम ग्राम टांडा मल्लू क्षेत्र में बच्चों के बीच खेल के दौरान हुए विवाद के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों तक पहुंच गया। आपको बता दे यहां दो पक्षों की लड़ाई ने एक बड़ा रूप ले लिया।

उक्त गांव में रहने वाले मोहम्मद इरफान का आरोप है कि मोहल्ले में कुछ बच्चे बॉल खेल रहे थे खेलने के दौरान बाल उनकी गाड़ी पर लग गई जिसके बाद उन्होंने बच्चों को डांटा और घर जाने को कहा इसके बाद गांव के पूर्व प्रधान सबर का भतीजा अनस मौके पर आया और उसने उन पर तमंचे से फायर कर दिया।

लेकिन गनीमत रही कि फायर मिस हो गया और इरफान की जान बच गई । इसके बाद अनस ने तमंचे से तमंचे की बट से उनके सर पर हमला कर दिया जिससे वह मौके पर ही लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गए ।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन व आसपास के लोग उन्हें उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल ले गए जहां उनका उपचार चल रहा है । वहीं परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है पुलिस ने भी अस्पताल में आकर घायल से जानकारी लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
