सार्वजनिक स्थानों और ढाबों में बैठकर जाम छलकाना पड़ा भारी, सिडकुल पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई करते हुए 42 लोगों मौके से किया गिरफ्तार है। सभी के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत की गई चालानी कार्रवाई पुलिस द्वारा को गई है।

आपको बता दे थाना सिडकुल पुलिस ने चेकिंग के दौरान 12 वाहनों को सीज कर असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने का काम किया है। SSP हरिद्वार के निर्देश पर होटल, ढाबों और सड़क किनारे शराब पीने वालों पर हुई सख्त कार्रवाई करते हुए ₹10,500 संयोजन शुल्क वसूला गया है।
साथ ही पुलिस ने चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने या पिलाने वालों पर अब कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।
