आरोपी गिरफ्तार
देहरादून| के मोहिनी रोड के पास एक घर में आपसी विवाद के चलते दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने आवेश में आकर अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति रामजी पाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हत्या के असल कारणों का पता लगाने में जुटी है।
