दिपेन्द्र कोश्यारी
लालकुआँ। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दिपेन्द्र कोश्यारी ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के गिरने पर कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार किया है। कोश्यारी ने कांग्रेस पर ‘दोगलेपन’ का आरोप लगाते हुए कहा कि यह दल हमेशा से महिला सशक्तिकरण के मार्ग में रोड़ा अटकाता रहा है।
सत्ता में रहते बिल लटकाया, विपक्ष में रहकर विरोध किया
अपने आवास पर आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए दिपेन्द्र कोश्यारी ने कहा:
“कांग्रेस ने पहले सत्ता में रहते हुए जानबूझकर 33% महिला आरक्षण बिल को ठंडे बस्ते में डाले रखा। अब जब देश की महिलाओं को#Lalkuan #BJP उनका हक मिलने का समय आया, तो कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने इसके विरोध में वोट डालकर करोड़ों महिलाओं के सपनों को कुचलने का काम किया है।”
करोड़ों महिलाओं का अपमान
कोश्यारी ने कड़े शब्दों में कहा कि कांग्रेस के इस कदम ने राजनीतिक सशक्तिकरण की प्रतीक्षा कर रही महिलाओं का घोर अपमान किया है। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता के सामने अब कांग्रेस का असली ‘महिला विरोधी’ चेहरा बेनकाब हो चुका है, जिसका खामियाजा पार्टी को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा।
PM मोदी के नेतृत्व में सशक्त हो रही महिलाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए युवा नेता ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ भाजपा सरकार युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं को मजबूती प्रदान कर रही है। भाजपा महिलाओं को उनका उचित स्थान दिलाने के लिए संकल्पित है।
सड़कों पर उतरेगा भाजपा युवा मोर्चा
आगामी रणनीति साझा करते हुए दिपेन्द्र कोश्यारी ने बताया कि:
-
भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस के इस दोगलेपन और जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुँचाएंगे।
-
भाजपा युवा मोर्चा इस मुद्दे पर सड़कों पर उतरकर पुरजोर विरोध प्रदर्शन करेगा।
