रामनगर
रामनगर में पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, 10 मार्च को होगा प्रदर्शन
रामनगर : आगामी 10 मार्च को गैरसैंण में आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र के विरोध को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। शनिवार को रामनगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का आह्वान किया।
जनता त्रस्त, सरकार मस्त:
रणजीत रावत बैठक के दौरान रणजीत सिंह रावत ने राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से बुरी तरह त्रस्त हो चुकी है। कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, जिससे आम जनमानस में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जनहित के इन मुद्दों पर सरकार को जगाने के लिए 10 मार्च को गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
ये भी पढ़े:
https://khabargangalive.com/bloody-clash-over-opening-of-shops-on-holi/
रामनगर से बड़ी संख्या में कूच करेंगे कार्यकर्ता
पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि रामनगर विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गैरसैंण पहुंचेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य घेराव कार्यक्रम को सफल बनाना और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करना था। रणजीत रावत ने कहा कि कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन सोई हुई सरकार को जगाने का काम करेगा।
