बनभूलपुरा
हल्द्वानी : हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे हजारों परिवारों को अब जल्द ही पानी की किल्लत से निजात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए एक बड़ी योजना पर धरातल पर काम शुरू हो गया है।
जमरानी बांध से मिलेगी राहत
क्षेत्र की करीब 40 हजार की आबादी को पानी पहुंचाने के लिए इस महत्वाकांक्षी योजना को जमरानी बांध से जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद विभाग ने योजना को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। इसके तहत क्षेत्र में नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
युद्धस्तर पर चल रहा पाइपलाइन का काम
बनभूलपुरा के विभिन्न इलाकों में जेसीबी मशीनों के जरिए खुदाई कर पाइपलाइन डाली जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता नवाब मजहर नईम ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता क्षेत्र के लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने जानकारी दी कि पाइपलाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़े: कुंभ मेले की कमान होगी और भी हाईटेक
जनता में खुशी की लहर
योजना के पूरा होने के बाद लगभग 40 हजार परिवारों को नियमित और स्वच्छ पेयजल मिल सकेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे सालों से इस समस्या से परेशान थे, लेकिन अब काम शुरू होने से उन्हें बड़ी उम्मीद बंधी है।
