CM धामी
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल में मिली चुनावी जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे ‘ऐतिहासिक’ और ‘असाधारण’ करार दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परिणाम केवल एक राजनीतिक जीत नहीं है, बल्कि बंगाल की जनता की आशाओं और बदलाव की आकांक्षा का प्रतिबिंब है।
मुख्यमंत्री धामी ने इस शानदार सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनकी जन-कल्याणकारी नीतियों को दिया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री के विजन पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता के पक्ष में अपना जनादेश दिया है।”
डबल इंजन सरकार का सफल मॉडल
मुख्यमंत्री ने ‘डबल इंजन’ सरकार के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य का मिलकर काम करना देश के लिए सफल मॉडल साबित हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस जीत के बाद पश्चिम बंगाल में विकास की एक नई लहर आएगी और वहां के नागरिकों को बेहतर शासन का सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने जीत के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत ने ही इस बदलाव को संभव बनाया है।
ये भी पढ़े :वायरल पत्र पर उत्तराखंड में सियासी उबाल
