हरिद्वार
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। शुक्रवार तड़के से ही देश के विभिन्न प्रांतों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी समेत प्रमुख गंगा घाटों पर स्नान कर पुण्य लाभ कमाया।
महानिर्वाणी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वैशाख पूर्णिमा महात्मा बुद्ध की जयंती के साथ-साथ पूरे माह चले धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहुति का दिन है। इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य से अमोघ फल की प्राप्ति होती है। गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि गंगा के पावन सानिध्य में उन्हें आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हो रहा है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
स्नान पर्व को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पूरे मेला क्षेत्र को 8 ज़ोन और 21 सेक्टरों में बांटा गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे भीड़ बढ़ने के बावजूद स्नान व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही।
ये भी पढ़े:दून हस्तशिल्प बाजार: हुनर की उड़ान से आत्मनिर्भर बनेंगी दिव्यांग बेटियां
