मौसम
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज सख्त; पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड| उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदल गया है, जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (15 अगस्त) पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल और चंपावत जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ घोषित किया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण मैदानी इलाकों में जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में 20 अगस्त तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने की संभावना है।
