युवा विद्यार्थी मंथन
मुख्य सेवक सदन में वर्चुअल माध्यम से जुड़े ढाई लाख से अधिक छात्र, नशे के खिलाफ युवाओं ने पूछे तीखे सवाल
देहरादून: राजधानी के मुख्य सेवक सदन में सोमवार को ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सीएम सर की क्लास’ अंदाज में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान वर्चुअल माध्यम से राज्यभर के ढाई लाख से अधिक युवा इस संवाद से जुड़े।
कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आने वाले समय में देश और राज्य की बागडोर इन्हीं युवाओं के हाथ में होगी। कोई उद्यमी, डॉक्टर, किसान या शिक्षक बनकर देश के निर्माण में योगदान देगा। उन्होंने युवाओं को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य और संकल्प के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। सीएम ने कहा कि जीवन में कभी ‘विकल्प’ नहीं लाना चाहिए, क्योंकि विकल्प व्यक्ति को उसके लक्ष्य से भटका देता है। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के संस्कारों और अभिभावकों की जिम्मेदारी पर भी जोर दिया।
युवाओं ने पूछे तीखे सवाल और सीएम ने दिया जवाब:
संवाद सत्र के दौरान छात्रों ने बेबाकी से अपने सवाल रखे।
-
नशे का मुद्दा: दिव्या (सीएनआई गर्ल्स इंटर कॉलेज) और अन्य छात्रों ने मोहल्लों और स्कूलों के आसपास बिक रही शराब और ड्रग्स माफिया के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई और इस पर रोक लगाने की मांग की। इस पर चर्चा करते हुए युवाओं को स्किल सीखने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
-
पहाड़ों में संस्कृति और शराब: एक अन्य छात्रा साहिना ने पहाड़ी शादियों और समारोहों में परोसी जाने वाली शराब पर रोक लगाने और पहाड़ों की संस्कृति को बचाने की बात उठाई।
