उच्चस्तरीय समन्वय बैठक
उत्तराखंड |विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। देहरादून के तिलक रोड स्थित संघ कार्यालय में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनाव से पहले सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बिठाने पर मंथन हुआ
बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का स्पष्ट एजेंडा तय किया गया। इसके साथ ही, आगामी चुनाव के मद्देनजर पेपर लीक मामलों और कानून-व्यवस्था जैसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील मुद्दों पर भी सरकार और संगठन की रणनीति को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। पार्टी अब हर मोर्चे पर सक्रियता बढ़ाकर जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में जुटी है।
