मौसम
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने वाला है। मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज तूफान की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में बिजली चमकने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चलने के आसार हैं। अन्य पहाड़ी जिलों में भी बारिश और ओलों का येलो अलर्ट रहेगा। इसके अलावा, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। वैज्ञानिकों ने स्थानीय लोगों और यात्रियों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है|
ये भी पढ़े :वायरल पत्र पर उत्तराखंड में सियासी उबाल
