तस्कर गिरफ्तार
नशा मुक्त देवभूमि अभियान
रुड़की। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ‘’ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025’’ के संकल्प को साकार करने के लिए हरिद्वार पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपना शिकंजा कस दिया है। एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत रुड़की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ दबोचा है।
चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी रुड़की के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध विशेष टीमों का गठन किया गया था। टीम जब पीर बाबा के पास नहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल (UP-12 BQ-7554) को रोका गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुई।
अभियुक्त का विव
गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद सुहेल (पुत्र साजिद हुसैन, निवासी बहेड़ी ब्रहमनान, भोजपुर, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी अपनी बाइक पर नशीले सिरप की खेप रखकर उसे क्षेत्र के युवाओं को बेचने की फिराक में था।
कानूनी कार्रवाई
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मु0अ0स0 84/2026 के तहत धारा 8/21/60 NDPS Act में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस नशीले कारोबार के तार और कहां-कहां जुड़े हैं। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
