हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में इन दिनों मर्यादा और नियमों को लेकर बहस तेज हो गई है। एक ओर जहाँ गंगा सभा और संत समाज हरकी पैड़ी व ब्रह्म कुंड क्षेत्र में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है।
शेख की वेशभूषा में पहुंचे दो युवक
वायरल वीडियो में दो युवक पारंपरिक शेख वेशभूषा में हरकी पैड़ी और ब्रह्म कुंड के संवेदनशील क्षेत्रों में घूमते नजर आ रहे हैं। इस दृश्य ने न केवल वहां मौजूद श्रद्धालुओं को हैरान किया, बल्कि धार्मिक भावनाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
“हिंदुस्तान हमारा है, कहीं भी जा सकते हैं”
मीडिया कर्मियों द्वारा टोकने पर युवकों ने अपनी पहचान हबीबुल्ला और हबीब के रूप में बताई। उन्होंने दावा किया कि वे दुबई से आए हैं। जब उनसे वहां आने के उद्देश्य पर सवाल किया गया, तो उन्होंने बेबाकी से कहा, “यह हमारा हिंदुस्तान देश है, हम जहाँ चाहें वहाँ जा सकते हैं।”
हरकी पैड़ी की प्रबंधकारी संस्था गंगा सभा लंबे समय से मांग कर रही है कि अस्थि विसर्जन और पूजन के अलावा किसी भी गैर-हिंदू का प्रवेश यहाँ वर्जित होना चाहिए। अब इस ताज़ा घटनाक्रम के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा है कि क्या गंगा सभा इस मामले में पुलिस प्रशासन से किसी सख्त कार्रवाई की मांग करेगी।
