देहरादून। उत्तराखंड में राशन कार्ड बनवाने की आवेदन प्रक्रिया अगले साल से पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने हाल ही में विभागीय अधिकारियों की बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
यह कदम राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। इसके अलावा, राशन विक्रेताओं के भुगतान और बिलिंग की पूरी प्रक्रिया को भी ऑनलाइन किया जाएगा।
सरकार राशन वितरण प्रणाली को सुव्यवस्थित करने के साथ-साथ धान खरीद के लक्ष्य को बढ़ाने के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है।
