उत्तरकाशी। गंगोत्री-यमुनोत्री के शीतकालीन पड़ाव शुरू होने में अब चंद दिन बचे हैं। इसके लिए जनपद में सड़कों का ब्लैक टॉप (डामरीकरण) कार्य दिन-रात तेजी से चल रहा है।

उत्तरकाशी से हर्षिल-मुखबा (गंगोत्री शीतकालीन पड़ाव) और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर जगह-जगह मशीनें लगी हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी डामरीकरण का काम युद्धस्तर पर हो रहा है ताकि बर्फबारी के बाद भी श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा मिले।
जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत आर्य खुद सड़कों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए हैं कि शीतकालीन यात्रा शुरू होने से पहले हर हाल में काम पूरा कर लिया जाए। डीएम ने कहा, “इस बार सड़कें पहले से ज्यादा चौड़ी और मजबूत होंगी, ताकि यात्रियों को एक भी परेशानी न हो।”
