हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के सख्त आदेशों के बाद, हरिद्वार जनपद में ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर, सिडकुल पुलिस और ड्रग विभाग के अधिकारियों ने सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम रावली महदूद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान:
-
12 से अधिक मेडिकल स्टोर्स में अनियमितता पाई गई।
-
कुछ मेडिकल स्टोर्स कार्रवाई की भनक लगते ही बंद करके फरार हो गए थे।
-
अनियमितता पाए जाने और फरार हुए संचालकों के सभी मेडिकल स्टोरों को मौके पर ही सील कर दिया गया।
-
‘उत्तम मेडिकल स्टोर्स’ के दवाइयों के स्टॉक की जाँच कर ड्रग विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि अवैध मेडिकल स्टोरों/क्लीनिकों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
