सितारगंज में आज नशे के खिलाफ दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 2000 बच्चों ने भाग लिया इस मैराथन की शुरुआत तीन जगह से की गई। प्रथम सितारगंज बवनपुरी से दूसरी दौड़ अरविंद नगर व तीसरी दौड़ शक्तिफार्म इंटर कॉलेज से फर्स्ट सेकंड थर्ड आने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

वहीं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि जिस तरह से हमारे उत्तराखंड और देश के अंदर नशा फल फूल रहा है तो दूसरी तरफ हम नशे के खिलाफ लगातार कार्य कर रहे हैं मैराथन दौड़ के माध्यम से कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि हम नशे को पनपने नहीं देंगे क्योंकि नशा हमारी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है।

आज हमने मैराथन दौड़ करा के यह संदेश दिया है कि नशा हमारे स्वास्थ्य ओर परिवारों को बर्बाद करता है इसलिए अगर कोई भी व्यक्ति नशा बेचता है या खरीदना है तो उसकी सूचना थाने में या किसी भी अधिकारी को दे सकते हैं हमारे देश और उत्तराखंड को बर्बाद करने वालों के खिलाफ तुरंत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी तो कुछ महिलाओं ने शंख बजा कर दौड़ से पहले पूजन भी किया इस मौके पर सितारगंज नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह सतीश उपाध्याय भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल खतीब अहमद फकीर सिंह कन्यालभाजपा पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

