राजीव स्वरूप आईजी गढ़वाल
झारखंड पुलिस की हिस्ट्रीशीट में दर्ज है नाम, तीन हत्याओं का आरोपी था मृतक; लापरवाही पर थाना प्रभारियों और सीओ पर गिरेगी गाज
देहरादून | सिल्वर सिटी कॉम्प्लेक्स के पास शुक्रवार सुबह हुई दिनदहाड़े हत्या के मामले में देहरादून पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक विक्रम शर्मा कोई साधारण व्यक्ति नहीं, बल्कि झारखंड का एक कुख्यात गैंगस्टर था। उसके खिलाफ हत्या, लूट और बैंक डकैती जैसे 50 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इस खुलासे के बाद अब पुलिस की जांच का दायरा उत्तराखंड से लेकर झारखंड तक फैल गया है।
झारखंड पुलिस का हिस्ट्रीशीटर था विवेक
आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप के अनुसार, विवेक शर्मा के खिलाफ अकेले झारखंड में हत्या के तीन मामले दर्ज हैं। वह एक ऐसे गिरोह से जुड़ा था जो बैंकों को निशाना बनाने और जघन्य वारदातों को अंजाम देने के लिए जाना जाता है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इतना बड़ा अपराधी पहचान छिपाकर देहरादून में कब से रह रहा था और क्या उसने यहाँ भी अपना कोई नेटवर्क तैयार कर लिया था।
उत्तराखंड से झारखंड तक पुलिस की दबिश
हत्यारों की तलाश में पुलिस ने कई विशेष टीमें गठित की हैं। एक टीम को तत्काल झारखंड रवाना कर दिया गया है, जो मृतक के आपराधिक इतिहास और उसके दुश्मनों के बारे में जानकारी जुटाएगी। पुलिस को अंदेशा है कि यह ‘गैंगवार’ का मामला हो सकता है या झारखंड की किसी पुरानी रंजिश के तार देहरादून से जुड़े हैं। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के जरिए संदिग्धों का पीछा किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों को अल्टीमेटम: लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
पिछले 15 दिनों के भीतर शहर में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर आईजी गढ़वाल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सभी थाना अध्यक्षों और क्षेत्राधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं:
-
यदि थाना क्षेत्रों में अपराधों में कमी नहीं आती, तो सीधे तौर पर संबंधित SHO और CO जिम्मेदार होंगे।
-
लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-
बाहरी राज्यों से आकर छिपे अपराधियों के सत्यापन अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए
