हरिद्वार। बुधवार सुबह ज्वालापुर क्षेत्र की एक घनी आबादी वाली गली में गुलदार के टहलते दिखने से हड़कंप मच गया। यह इलाका दिनभर लोगों की आवाजाही वाला रहता है, इसलिए गुलदार का यहाँ तक पहुँचना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।
सीसीटीवी फुटेज में गुलदार बिना किसी डर के घरों के बाहर बनी पैड़ियों तक आया और अंदर जाने की कोशिश की। रास्ता न मिलने पर वह 10-12 फुट ऊँची दीवार कूदकर एक खाली प्लॉट की ओर चला गया। गनीमत रही कि उस समय गली में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
वन विभाग की अपील:
एसडीओ वन प्रभाग पूनम कैंथोला ने बताया कि सर्दियों में गन्ना और गेहूँ की फसल होने के कारण हाथियों और गुलदारों का आवागमन आबादी की ओर बढ़ जाता है।
-
विभाग ने वन्यजीव मित्रों को दिन-रात गश्त के लिए तैनात किया है।
-
उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे घरों के आस-पास झाड़ियाँ न रखें और पर्याप्त रोशनी का प्रबंध करें।
-
निवासियों से किसी भी वन्यजीव गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी वन चौकी को देने का आग्रह किया गया है।
