प्रबोध कुमार घिल्डियाल
गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर की घोषणा; पुलिस बल में खुशी की लहर
रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के लिए आज का दिन ऐतिहासिक हर्ष और गौरव लेकर आया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वार
गणतंत्र दिवस 2026 के उपलक्ष्य में देश भर के पुलिस बलों और पैरामिलिट्री फोर्सेज के लिए प्रतिष्ठित पदकों की घोषणा की गई है। इस गौरवशाली सूची में जनपद रुद्रप्रयाग में तैनात पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल का नाम भी शामिल है।
विशिष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान
श्री घिल्डियाल को उनकी वर्षों की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पित सेवाओं के लिए सराहनीय सेवा पदक से नवाजे जाने की घोषणा हुई है। उनके पूरे सेवाकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को बनाए रखने, जटिल अपराधों के नियंत्रण और जन-सेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण को देखते हुए भारत सरकार ने इस उच्च सम्मान हेतु उनका चयन किया है।
एसपी रुद्रप्रयाग ने दी बधाई
इस बड़ी उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री घिल्डियाल को व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं दीं। एसपी ने अपने संदेश में कहा:
“श्री घिल्डियाल को मिला यह पदक उनकी वर्षों की कठिन मेहनत और ईमानदारी का प्रतिफल है। यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत रूप से उनके लिए, बल्कि पूरी रुद्रप्रयाग पुलिस के लिए गर्व का विषय है। इससे हमारे अन्य पुलिस कर्मियों को भी पूरी ईमानदारी से उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।”
पुलिस विभाग में उत्साह
श्री घिल्डियाल के चयन की खबर मिलते ही जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है। जिले के लोग भी इसे रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यकुशलता पर केंद्र सरकार की मुहर मान रहे हैं।
