डोईवाला शुगर मिल के गन्ने पैराई सत्र का शुभारंभ शुक्रवार को हो गया । पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व डोईवाला विधायक ब्रज भूषण गैरोला ने क्रेन में गन्ने की पुली डालकर विधिवत पूजा अर्चना के साथ गन्ना पैराई सत्र का शुभारंभ किया । बता दे शुगर मिल गन्ना पैराई सत्र 2025 – 26 के शुभारंभ के लिए आज 21नवंबर की तारीख नियत हुई थी जिसमें गन्ना विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा को पहुंचकर मिल के पैराई सत्र का शुभारंभ करना था पर किन्हीं कारणों से गन्ना विकास मंत्री नहीं पहुंच पाए । बता दे डोईवाला की शुगर मिल कई गन्ना किसानों के लिए लाइफ लाइन का कार्य करती है जिसमें सिर्फ डोईवाला के किसानों का ही नहीं अपितु अन्य दूरदराज के किसानों का गन्ना भी क्रय करके लाया जाता है ।
डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि सरकार डोईवाला शुगर मिल के लिए बेहद संवेदनशील है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जल्द ही मिल कर मिल आधुनिकरण के लिए प्रयास किया जाएगा और जल्द ही शुगर मिल को और बेहतर स्वरूप देने का भी प्रयास किया जाएगा । शुगर मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि शुगर मिल वर्तमान पैराई सत्र में 30 लाख क्विंटल गन्ना पैराई के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है और हमारा प्रयास है कि 10% की रिकवरी हासिल करेंगे उन्होंने कहा कि वर्तमान में मिल के पास 57 गन्ना क्रय केंद्र है जिनसे सुचारू रूप से गन्ने की आपूर्ति की जाएगी इस बार कुछ नए उपकरणों का उपयोग भी मिल में किया जा रहा है जिसके अच्छे परिणाम आएंगे ।
