राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक शराबी पति ने बोतल, गिलास और सिलबाता मारकर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करदी
मामला राजधानी देहरादून के कैंट क्षेत्र का है, जहां इ पूर्व सैनिक ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी सैन्यकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पत्नी को पहले शराब की बोतल मारी फिर गिलास और उसके बाद पास पड़े सिलबट्टे से वार किए जिसकी वजह से पत्नी का सिर दीवार से टकरा गया।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हमले के दौरान पत्नी के सिर से काफी खून बहने लगा था जिससे घबराकर उसने पहले सारा खून साफ किया। फिर पड़ोसियों से पत्नी के बाथरूम में फिसलकर चोटिल होने की बात कही और उनकी मदद से आर्मी अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों तथा अन्य लोगों को मौत की सूचना दी। उस बीच घर की दीवारों पर लगे खून को भी पानी से साफ कर दिया था।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी नेपाल के पोखरा निवासी प्रेम बहादुर (57) पूर्व सैन्यकर्मी है। पत्नी कोपिला थापा मानसिक और अन्य बीमारियों से ग्रस्त थी। दंपती इलाज के लिए गढ़ी इलाके में किराये पर कमरा लेकर रुका था। 12 अक्तूबर की शाम नशे में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और कोपिला की मौत हो गई।
पुलिस भले मामले को गैर इरादतन हत्या कह रही है लेकिन आरोपी ने साक्ष्य मिटाने की भी भरसक कोशिश की। घटना के अगले दिन खून लगी कांच की शराब की खाली बोतल, कांच के टूटे गिलास व सिलबट्टे को एक काले रंग के प्लास्टिक बैग में रखकर डाकरा रोड पर जंगल में फेंक दिया जिसे अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम ने बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रेम वर्ष 2007 में सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। मिलिट्री अस्पताल में सीजीएचएस कार्ड से मुफ्त इलाज की सुविधा मिलने पर पत्नी को बीती पांच सितंबर को नेपाल से उपचार के लिए लाया था।
