चारधाम यात्रा के अतिंम चरण में 22 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद हुये तो वही आज केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। बाबा केदारनाथ के कपाट सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर पूरे विधि विधान के साथ बंद किये जाएंगे। तो वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद किया जाएगा।

आज सुबह बंद होंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट
परम्परानुसार केदारनाथ मंदिर का पूर्वी द्वार (मुख्य द्वार) सुबह साढ़े 8 बजे बंद कर दिया जाएगा। उसके पश्चात भगवान शिव की चल विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। आपको बता दे कि इस वर्ष रिकार्ड यात्री केदारनाथ पहुंचे, अभी तक 17,45, 065 श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

वही बीते बुधवार को कपाट बंद होने की पूर्व संध्या पर मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा, सभी श्रद्धालु बाबा की मूर्त को अपने आंखों में बसा लेना चाहते थे। वही समाधि पूजा के बाद विधि-विधान से कपाट बंद कर डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। जिसके लिए बीकेटीसी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
