हरिद्वार। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आज पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में नई अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का फीता काटकर शुभारंभ किया। यह पूरी लैब पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया की CSR पहल के तहत बनाई गई है।
लैब में क्या क्या काम हुए
- 10 नए कंप्यूटर CPU और UPS
- फर्श का पूरा नया टाइल्स कार्य
- 2 हाई-क्वालिटी AC
- डिजिटल लर्निंग सॉफ्टवेयर और इंटरनेट
- कुर्सी-टेबल, लाइटिंग और पुताई सहित हर जरूरी सुविधा
एसएसपी डोबाल ने पैनासोनिक टीम को स्मृति चिह्न देकर कार्यक्रम समाप्ति पर धन्यवाद दिया और कहा, “यह लैब पुलिस परिवार के बच्चों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ाने में बड़ी मदद करेगी।”
