देहरादून। इंडिगो एयरलाइन में जारी संकट का असर उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है। जारी संकट के कारण इंडिगो एयरलाइंस ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून से आज की सभी उड़ानें अचानक रद्द कर दीं। आज इंडिगो की कुल 13 फ्लाइट्स (आने-जाने वाली) संचालित होनी थीं, जिनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद सहित कई शहर शामिल थे।
हवाई अड्डे पर इस समय करीब 100 यात्री फंसे हुए हैं। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए इंडिगो ने तुरंत एयरपोर्ट पर विशेष हेल्प डेस्क शुरू कर दी है, जहाँ रिफंड, अगली फ्लाइट में सीट बुकिंग या होटल व्यवस्था की जा रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की टीम भी इंडिगो के साथ मिलकर यात्रियों की पूरी मदद कर रही है।
यात्रियों से अनुरोध है कि अपनी फ्लाइट का स्टेटस इंडिगो की वेबसाइट या ऐप पर जरूर चेक करें।
