जस्सागांजा में 38 साल के राम सिंह ने पत्नी की सलवार से बनाया फंदा, की आत्महत्या,
रामनगर क्षेत्र के जस्सागांजा गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मंगलवार की देर शाम 38 वर्षीय एक व्यक्ति राम सिंह ने पत्नी से विवाद के बाद घर में पंखे से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले राम सिंह का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी गुस्से में मायके चली गई थी। पत्नी के घर छोड़कर जाने से मानसिक रूप से परेशान राम सिंह ने मंगलवार देर रात यह खौफनाक कदम उठाया। उसने पत्नी की सलवार से ही फंदा बनाकर पंखे पर लटक गया।
परिजनों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से राम सिंह तनाव में था और पत्नीं से हुए विवाद ने उसकी हालत और बिगाड़ दी। सुबह जब घरवाले उठे तो उसका शव पंखे से लटका देख सभी सदमे में आ गए।
सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ रामनगर ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

