सड़क पर लगाया जाम
देहरादून: शहर के कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लक्कीबाग चौकी के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने न्याय की मांग करते हुए सहारनपुर रोड पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।
घटना: शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला, जहां एक पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप है।
विरोध प्रदर्शन: पुलिस की लचर कार्यशैली और कार्रवाई न होने के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लक्कीबाग चौकी के बाहर धरना दिया।
याचयात प्रभावित: प्रदर्शन के कारण सहारनपुर रोड पर लंबा जाम लग गया। रेलवे स्टेशन से आईएसबीटी की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह बाधित रहा।
लंबी कतारें: रेलवे स्टेशन से लक्कीबाग चौकी और प्रिंस चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रशासनिक हलचल: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी और पुलिस अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा था।
