RIMS ने मनाया 12वां Founders’ Day
देहरादून। Radiance Institute of Management Studies (RIMS), देहरादून का 12वां Founders’ Day Éclat 2026 होटल NJ Portico में धूमधाम और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। समारोह में शिक्षा और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़े कई प्रतिष्ठित अतिथियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मेयर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील उनियाल ‘गामा’ रहे।
समारोह में विशेष अतिथि बालाजी महाराज, Regenta Hotel Dehradun के General Manager अश्वनी जैन और Sterling Dehradun के General Manager सुशील भट्ट मौजूद रहे। संस्थान की ओर से सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों, अभिभावकों और दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे समारोह के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
Éclat 2026 के दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, रचनात्मक प्रतिभा, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को भी सम्मानित किया गया। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि सुनील उनियाल ‘गामा’ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर सीखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल, आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच भी सफलता के लिए जरूरी हैं।
हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़े अतिथियों ने विद्यार्थियों को क्षेत्र में बढ़ते रोजगार और करियर के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल नॉलेज, कम्युनिकेशन स्किल, प्रोफेशनलिज्म और इंडस्ट्री एक्सपोजर पर ध्यान देने की सलाह दी।
संस्थान की चेयरपर्सन शिप्रा ठाकुर वर्मा ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों और शानदार प्रस्तुतियों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि है। शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।
इस अवसर पर संस्थान के Director अंकुर वर्मा, HOD विनोद तमता समेत फैकल्टी और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। समारोह के अंत में संस्थान की ओर से अतिथियों, अभिभावकों, फैकल्टी, स्टाफ और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।
Éclat 2026 के जरिए RIMS ने अपनी 12 वर्षों की यात्रा का जश्न मनाने के साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा, उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं को भी मंच प्रदान किया।
