देहरादून
देहरादून | राजधानी देहरादून में अवैध रूप से शराब परोसने वाले रेस्टोरेंट और ढाबों के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अब केवल अपराध करने वालों पर ही नहीं, बल्कि कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरेगी।
लापरवाह पुलिसकर्मियों की भी खैर नहीं,पुलिस की भूमिका पर कड़ा रुख
एसएसपी ने साफ किया कि यदि किसी क्षेत्र के रेस्टोरेंट या ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है और स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
“कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि पुलिसकर्मियों की मिलीभगत या लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।” — प्रमेंद्र डोभाल, एसएसपी देहरादून
मुख्य बिंदु:
-
सघन चेकिंग: शहर के सभी प्रमुख ढाबों और रेस्टोरेंट पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।
-
जीरो टॉलरेंस: अवैध शराब क बिक्री और उपभोग को रोकने के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है।
-
जिम्मेदारी तय: बीट प्रभारियों और थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इस कदम का उद्देश्य शहर की शांति व्यवस्था को बनाए रखना और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली हुड़दंगबाजी पर लगाम लगाना है। प्रशासन की इस सख्ती से अवैध कारोबारियों के साथ-साथ पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है।
